Sunday, May 19, 2024

भगवंत मान ने अपने मंत्रियों के नामों का किया ऐलान

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने शुक्रवार को अपने मंत्रिपरिषद के नामों की घोषणा की। ये मंत्री शनिवार सुबह शपथ लेंगे।

मंत्रिमंडल में 17 की जगह है, लेकिन पार्टी फिलहाल 10 मंत्रियों को शामिल करने जा रही है।

मान ने ट्विटर पर नए मंत्रिमंडल की घोषणा की।

ये मंत्री हैं- हरपाल चीमा (दिरबा), बलजीत कौर (मलोट), हरभजन सिंह (जंडियाला), विजय सिंगला (मनसा), लाल चंद कटारुचक (भोआ), गुरमीत सिंह मीत हेयर (बरनाला), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), लालजीत सिंह भुल्लर (पट्टी), ब्रह्म शंकर (होशियारपुर), और हरजोत सिंह बैंस (आनंदपुर साहिब)।

हैरानी की बात यह है कि चुनाव में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाले सुनाम विधायक अमन अरोड़ा को मंत्रियों की पहली सूची में शामिल नहीं किया गया है।

जबकि चीमा और मीत हेयर दूसरी बार विधायक बने हैं, अन्य सभी पहली बार विधायक चुने गए हैं।

कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवान के विधानसभा अध्यक्ष होने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles