Thursday, May 2, 2024

राष्ट्रीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 सितम्बर को उज्जैन में

उज्जैन। मध्यप्रदेश का राजकीय खेल मल्लखम्ब की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन आगामी २५ से ३० सितम्बर २०२१ तक माधव सेवा न्यास महाकाल मंदिर के पास उज्जैन में होने जा रहा है। जिसमें देश भर के विभिन्न प्रदेशों के सेकड़ों की संख्या में खिलाड़ी सम्मिलित होने वाले है। आयोजन मध्यप्रदेश मल्लखम्ब एसो. एवं माधव सेवा न्यास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।
मल्लखम्ब पेâडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किशोरी शरण श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश में मल्लखम्ब एसो. के अध्यक्ष सोनू गेहलोत एवं माधव सेवा न्यास के अध्यक्ष विजय जी केवलिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मल्लखम्ब भारत का परमपरागत खेल है और उज्जैन शहर के लिए गर्व की बात है कि आगामी २५ से ३० सितम्बर तक ५ दिवसीय राष्ट्रीय ३३वीं सबजुनियर प्रथम बालक/बालिका, ३२ वीं सबजुनियर द्वितीय बालक/बालिका, ३६वी सिनियर पुरूष, ३३वी जुनियर पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा हैं जिसमें देश भर के लगभग २० से अधिक प्रांतों से ७०० से ज्यादा खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम माधव सेवा न्यास परिसर में आयोजित होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन २६ सितम्बर को और समापन ३० सितम्बर को होने वाले है यह प्रतियोगिता में प्रदान किये जाने वाले पुरस्कार वर्ष २०२०-२१ के है, कोरोना की वजह से यह प्रतियोगिता आयोजित होने में विलम्ब हुआ है। कोरोना के नियमों का पालन किया जायेगा। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है खिलाड़ियों के अलावा देश भर से निर्णायक भी आ रहे है। साथ ही मल्लखम्ब पेâडरेशन ऑफ इंडिया के सभी पदाधिकारी और खेलों इंडिया के अधिकारी भी आने वाले है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सेकड़ों खिलाड़ी सोभा यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पर कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए प्रवेश करेंगे। पुरे कायक्रम में दर्शकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा सिर्पâ वर्चुअल एवं ऑनलाईन के माध्यम से दर्शक इस खेल को देख सवेंâगे कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन कि वेबसाईट का लोकार्पण भी किया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles