उज्जैन। पुणे से 3000 कावड़ यात्रियों को स्व. नामदार चन्दूकाका जगताप मित्र परिवार महाराष्ट्र से पुरंदर हवेली तहसील के विधायक संजय चंदू काका जगताप सुबह 10 बजे से 12 बजे के मध्य एक शोभायात्रा के रूप में महाकाल मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने जलाभिषेक किया। इससे प्रसन्न होकर गादीपति महाराज महंत विनीत गिरीजी महाराज ने विधायक संजय चंदूकाका जगताप का शाल, श्रीफल व प्रसाद देकर सम्मान किया, साथ ही रथ में विराजित प्रमुख महाराज का भी सम्मान किया। इस अवसर पर महू कन्टोंमेंट बोर्ड के सीईओ राजेन्द्र जगताप, पुणे जिले से संजय हरपळे, विजय वड़ने, यशवंत काका जगताप, मनोज जगताप, सुहास लाडंगे, संदीप राहुल, पिनुशेठ अम्बेकर ये सब नगर सेवक उपस्थित थे। यह जानकारी सचिन कुंजरे ने दी।