Wednesday, May 1, 2024

विकास की राजनीति के साथ भाजपा बढ़ रही है आगे : तोमर

नई दिल्ली, । केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विकास की राजनीति के साथ आगे बढ़ रही है। तोमर ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में गुजरात में हो रहे मतगणना के शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि गुजरात में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

तोमर ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रहे हैं। यह सिद्धांत लोगों को पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक भाजपा 153 और कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 06 सीटों पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस 38 और भाजपा 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles