Saturday, April 27, 2024

प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद खुला बदरीनाथ यात्रा मार्ग

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत बदरीनाथ मोटर मार्ग पर हेलंग में हुए भारी भूस्खलन एवं बोल्डर को साफ कर लिया गया है। जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सामान्य सुचारू हो गया है। देर रात तक चमोली ज़िला प्रशासन और पुलिस की टीम ने इसे खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत की।  दर असल चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव बदरीनाथ धाम को जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को पहाड़ी से मलबा आने के कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया था। यह स्थान पीपलकोटी से जोशीमठ के मध्य हेलंग के बताया जा रहा था।

एसपी चमोली प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मार्ग को खोल दिया गया है।यह सूचना मिलते ही कुछ लोगों को पहले ही रास्ते में रोक दिया गया था दो जेसीबी मशीन के माध्यम से मार्ग खोलने के लिए लगाए गए थे  जिन्हें 3 से 4 घंटे का वक्त लगा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles