Friday, April 19, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव : राहुल ने कर्नाटक के बेल्लारी में डाला वोट

बेल्लारी (कर्नाटक), राहुल गांधी ने सोमवार को कर्नाटक के बल्लारी जिले के संगनाकल्लू गांव से पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे गांधी ने मतदान के उद्देश्य से विशेष रूप से व्यवस्थित एक बूथ में अपना वोट डाला। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने भी संगनाकल्लू में अपना वोट डाला।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए एक मीटिंग रूम कंटेनर को पोलिंग बूथ में तब्दील कर दिया गया है। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ।

कांग्रेस पार्टी और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के लगभग 45 सदस्य यहां से अपना वोट डालेंगे।

चुनाव की पृष्ठभूमि में भारत जोड़ो यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

राहुल गांधी सोमवार और मंगलवार को संगनाकल्लू में आराम कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles