Wednesday, April 17, 2024

झारखंड राज्य सेवा के 40 अफसर बने आईएएस, केंद्र ने जारी की अधिसूचना

रांची, । झारखंड के राज्य प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को आईएएस (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस) में प्रमोशन दिया गया है। केंद्रीय कार्मिक प्रशासनिक, सुधार मंत्रालय ने बुधवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। पदोन्नति राज्य में लगातार तीन वर्षो 2019 ,2020 और 2021 की रिक्तियों के विरुद्ध दी गई है।

केंद्र की अधिसूचना के आधार पर झारखंड सरकार का कार्मिक विभाग प्रोन्नति की फाइल को अंतिम स्वीकृति के लिए सीएम के पास भेज रहा है। उनकी मंजूरी के बाद प्रोन्नति वाले पदों पर अफसरों की पोस्टिंग की जाएगी।

केंद्र की अधिसूचना के अनुसार 2019 की रिक्तियों के विरुद्ध जिन अफसरों को आईएएस में प्रमोशन दिया गया है, उनमें नेसार अहमद, रवि रंजन मिश्रा, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, मनोज जायसवाल, अनिल कुमार सिंह, हरि कुमार केशरी, जगबंधु महथा, बिंदेश्वरी ततमा, इंदु रानी, अरुण वाल्टर सांगा, दशरथ चंद्र दास, सुमन कैथरिन किस्पोट्टा, बालकिशन मुंडा, लालचंद डाडेल और गायत्री कुमारी शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles