Friday, April 26, 2024

मध्य प्रदेश चुनाव: भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने लंबे विचार विमर्श के बाद पार्टी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाने का फैसला किया है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने तोमर की संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर बयान जारी कर कहा, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है।” उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles