Friday, March 29, 2024

बुरहानपुर में अल्पसंख्यक नेता पर भड़के दिग्विजय सिंह

बुरहानपुर,। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता के अभियान में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह बुरहानपुर प्रवास के दौरान एक अल्पसंख्यक नेता पर भड़के और उसे मंच से उतर जाने का निर्देश दिया।

दिग्विजय सिंह इन दिनों उन विधानसभा सीटों का दौरा कर रहे हैं जहां कांग्रेस लगातार हार रही है। इसी क्रम में वे बुधवार को बुरहानपुर पहुंचे और वहां के इंदिरा कॉलोनी स्थित ऑडिटोरियम में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में तय व्यवस्था के अनुसार वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और महिला प्रमुख को मंच पर बैठना था।

इसी दौरान ग्रामीण कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष और पार्षद अबरार भी मंच पर पहुंच गए। इस पर दिग्विजय सिंह ने मंच से ही उनसे सवाल पूछा कि यह कौन है, क्या यह युवक कांग्रेस के हैं। इस पर अल्पसंख्यक नेता के बारे में बताया गया तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप यहां न बैठे मंच के सामने बैठ जाएं।

इस पर अल्पसंख्यक नेता यह कहते हुए नीचे उतरे कि आपको अल्पसंख्यकों की जरूरत नहीं है, इस पर दिग्विजय सिंह काफी गुस्सा हुए और यहां तक कह दिया आप यहां से चले जाइए, ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अल्पसंख्यक नेता अपनी बात कह रहे हैं वहीं दिग्विजय सिंह गुस्से में अल्पसंख्यक नेता को चले जाने के लिए कह रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles