Saturday, April 20, 2024

मैं कवि नहीं हूं का विमोचन

उज्जैन। डा. श्रीकृष्ण जोशी की पुस्तक मैं कवि नहीं हूं का विमोचन एवं लोकार्पण कार्यक्रम म.प्र. लेखक संघ के हरिमोहन बुधौलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि शिव चौरसिया एवं विशेष अतिथि शशि मोहन श्रीवास्तव ने लेखक एवं पुस्तक पर अपने विचार रखे।
शिव चौरसिया मालवी कवि ने कहा कि आश्चर्य है कि मैं कवि नहीं हूं टाइटल में काव्यात्मक रचनाएं है, यह एक अद्भुत संयोग नहीं वरन हक़ीक़त है। ख्यात चित्रकार लेखक जोशी जितने सहज, सरल और हक़ीक़त जीवन दर्शन की मिसाल है, उसी तरह की इनकी रचनाएं है। कार्यक्रम ग़ज़लांजली साहित्यिक संस्था उज्जैन के बैनर तले रूपांतरण संस्था दशहरा मैदान के हाल में सम्पन्न हुआ। ग़ज़लांजली साहित्यिक संस्था के सदस्यों के अलावा शहर के अन्य साहित्यकार डॉ. उर्मि शर्मा, मोटिवेशनल पुस्तकों के लेखक माहेश्वरी, नृत्यांगना पूनम व्यास, दिलीप जैन, रक्ताले, शायर आरिफ़ ‘अफ़ज़लÓ, आशीष ‘अश्कÓ, विजय सिंह ‘साकितÓ एवं पुस्तक के प्रकाशक सुदीप मिश्रा उपस्थित रहे। संचालन डॉ. विजय सुखवानी ने किया। आभार विनोद काबरा ने माना। ग़ज़लांजली संस्था के मीडिया प्रमुख कैलाश अकेला ने यह जानकारी दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles