Thursday, April 25, 2024

निगम आयुक्त ने विद्यार्थियों को दी स्वच्छता की जानकारी

उज्जैन: स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अन्तर्गत शहर को प्रथम स्थान दिलानें के लिए नगर निगम द्वारा हर संभव प्रयास किये जा रहे है एवं विभिन्न गतिविधियां करते हुए नागरिकों को स्वच्छता सर्वेक्षण की जाकारी दी जा रही है। इसी क्रम में रविवार को उत्कृष्ठ विद्यालय में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छाता सर्वेक्षण संबंधि जानकारी दी गई।
  निगम आयुक्त श्री रौशन कुमार सिंह द्वारा रविवार को उत्कृष्ठ विद्यालय में स्वच्छता की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता, सेग्रिगेशन, प्रोसेसिंग एवं अन्य विषयों पर मार्गदर्शन करते हुए स्वच्छता संबंधित सवाल पुछे गऐ, सही जबाव देने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत भी किया गया, आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि हमे अपने घरों को साफ-स्वच्छ रखने के साथ ही घर के बाहर भी स्वच्छता बनाए रखना है, गंदगी नही फैलाना है, घर पर ही गीले एवं सुखे कचरे को पृथक-पृथक एकत्रित करना है तथा निगम द्वारा संचालित कचरा कलेक्शन वाहन में डालना है, गीले कचरे से होम कम्पोंस्टिंग के माध्यम से खाद तैयार की जा सकती है और उसका उपयोग घरों में गमले मे लगे पैड पौधों में किया जा सकता है, थ्रि आर तकनिक का उपयोग कर अनुपयोगी सामग्री से सुन्दर कलाकृतियां बना सकते है, जो सजावट के काम आ सकती है। नगर निगम के यूएमसी सेवा एप की जानकारी देते हुए बताया कि निगम के यूएमसी सेवा एप के माध्य से शिकायत के साथ ही सम्पित्तिकर, जलकर, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध है, यूएमसी सेवा एप डाउनलोड कर घर बैठे ही नगर निगम की बहुतसी सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
 निगम आयुक्त श्री सिंह द्वारा विद्यार्थियों को बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है इसके लिए नागरिकों में जनजागरण किया जा रहा है जिसका परिणाम यह है कि विवाह एवं अन्य समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर स्टील के बर्तन, लकड़ी के चम्मच, दोना पत्तल आदि का उपयोग हो रहा है। नगर निगम द्वारा अनुपयोंगी सामग्रियों का पुनः उपयोग करते हुए सुन्दर कलाकृतिया बनाई गई है जिन्हे निगम के उद्यानों, रोटरियों में लगाया गया है। वही शहर की बेक लेन गलियों को साफ एवं स्वच्छ करते हुए उनकी रंगाई पुताई करवाते हुए सुन्दर चित्रकारी करवाई गई जहां पर बच्चे द्वारा मनोरंजन करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियां की जा रही है।
निगम आयुक्त श्री सिंह ने विद्यार्थियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सहयोग करने की अपील करते हुए कहां कि उज्जैन शहर को प्रथम पायदान पर लाने के लिए शहर के नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसके लिए आपका सहयोग आवश्यक है, शहर को साफ, स्वच्छ, सुन्दर बनाने में नगर निगम को सहयोग प्रदान करें। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को बनाये रखने हेतु जो भी प्रयास किये जा रहे है उसमे नागरिकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है इस हेतु आपको हर कदम स्वच्छता के लिए बढ़ाने की जरुरत है, आपका सहयोग ही शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उचित पायदान पर ला सकता है।
इस दौरान ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक शर्मा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री त्रिवेदी एवं स्कूल से समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles