Saturday, April 20, 2024

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता का निधन

शिमला, । स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता 106 वर्षीय श्याम सरन नेगी का शनिवार को हिमाचल प्रदेश में उनके पैतृक स्थान कल्पा में निधन हो गया। नेगी ने तीन दिन पहले प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया था। यह जानकारी नेगी के परिजनों ने दी।

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि नेगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नेगी ने बुधवार को किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया था।

आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने 1951-52 में हुए देश के पहले आम चुनाव में भी मतदान किया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles